मधुबनी, सितम्बर 2 -- झंझारपुर। राज्य सरकार ने राज्य शिक्षक पुरस्कार की घोषणा कर दी है, जिसमें मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय कोठिया की प्रधान शिक्षिका उषा कुमारी का चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले से केशव कुमार का चयनउषा कुमारी की उपलब्धि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा होते ही न केवल कोठिया गांव बल्कि पूरे झंझारपुर प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ा गौरव बताया है। प्रधान शिक्षिका उषा कुमारी ने बताया कि उनका चयन नवाचारी शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और विशिष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।शिक्षण की नई दिशा उन्होंने पारंपरिक ढर्रे से अलग हटकर विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को एक नई दिशा दी है। स्कूल में...