प्रयागराज, अगस्त 9 -- प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में 'उच्च शिक्षा में प्रतिमान परिवर्तन: अपेक्षाएं एवं क्रियान्वयन' विषय पर आयोजित दो दिवसीय फैकल्टी ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शनिवार को समापन हुआ। शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, शोध, तकनीकी हस्तक्षेप और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा पर विचार-विमर्श किया। प्रति कुलपति डॉ. एससी तिवारी ने अध्यक्षता की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. राजेश गर्ग ने एनईपी-2020 की विशेषताओं और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्रो. उमेश सिंह, प्रो. आरसी त्रिपाठी और डॉ. आशीष शिवम् ने भी विचार रखे। कुलसचिव एसएस मिश्रा ने शिक्षकों से निरंतर अधिगम, शोधपरक दृष्टि और बदलती शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को विकसित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- गोरे लाल मेहता महाविद्याल...