नवाचारी किसान के खेत पर पहुंची विशेषज्ञों की टीम
बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज क्षेत्र के नवाचारी किसान आज्ञाराम चौधरी के खेत पर कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया की टीम ने पहुंचकर आधुनिक कृषि तकनीकों का अवलोकन किया और प्लांटर का उद्घाटन किया। इस दौरान डॉ. एसके तोमर, डॉ. प्रेमशंकर, डॉ. राघवेंद्र सिंह व डॉ. बीबी सिंह सहित अन्य वैज्ञानिक मौजूद रहे। टीम ने शुगरकेन कटर मशीन से गेहूं की फसल का निरीक्षण किया। गन्ना-चना सहफसली खेती का जायजा लेकर किसानों को तकनीकी जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि ट्रेंच विधि से गन्ने की खेती करने पर पारंपरिक तरीके की तुलना में 30-40 प्रतिशत तक अधिक उत्पादन मिल सकता है। इस विधि में कम लागत, कम पानी की खपत और अधिक मुनाफा संभव है। ट्रेंचर मशीन से 18-20 सेमी गहरी व 30 सेमी चौड़ी नालियां बनाकर 8-10 सेमी की दूरी पर गन्ने के टुकड़े बोए जाते हैं, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.