भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय किसान मेले का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह के दौरान कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नवाचारी किसानों और मेले में लगाए गए सर्वश्रेष्ठ स्टॉलों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने किसानी में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में किसानों को सम्मानित किया। इनमें मुंगेर की पूनम देवी व विजय कुमार सिंह और भागलपुर की बबीता कुमारी व बंदना कुमारी शामिल हैं। इन सभी को कृषि क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और नवाचारी प्रयासों के लिए मंच पर विशेष सम्मान दिया गया। मेले के तीनों दिन लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ को शॉर्टलिस्ट किया गया। इसमें सस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.