फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिला स्तर पर आयोजित सुशासन दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मुजेसर की अध्यापिका रेखा कादियान को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक कार्यों के लिए बुधवार को 31 हजार रुपये का नकद सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार निपुण भारत अभियान के तहत बच्चों के साथ किए गए नवाचारपूर्ण कार्यों, शिक्षण में रचनात्मक प्रयोगों और प्रेरणादायक कहानी पुस्तकों के सृजन के लिए दिया गया। कार्यक्रम में जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) वसंत कुमार ने रेखा कादियान को चेक भेंट किया। इस अवसर पर उप निदेशक स्वदेश सोलंकी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने रेखा कादियान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्य अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा हैं और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद रेखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.