नवाचार, समुदाय के सहयोग से बदला स्कूल, आज सीएम के हाथों राज्य पुरस्कार
बदायूं, सितम्बर 5 -- शोर मचाने वाले इतिहास नहीं बदलते, खामोशी से मेहनत करने वाले ही नया मुकाम रचते हैं। ये पंक्तियां अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली में तैनात प्रधानाध्यापिका किरन देवी पर सटीक बैठती हैं। किरन देवी के लिये आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ से राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने जा रहा है। परिषदीय स्कूल वर्तमान में तेजी से बदलाव की ओर हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात जिले में कुछ शिक्षकों ने अपनी मेहनत, लगन और नवाचार के दम पर सरकारी स्कूलों की सूरत ही बदल दी है। कभी जिन परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं और घटती छात्र संख्या की चर्चा होती थी, आज वह कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। ऐसा ही जिले में एक स्कूल अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली है। यहां तैनात प्रधानाध्यापिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.