वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट 3120 के आतिथ्य में होने वाले बहुमंडलीय सम्मेलन 'आधारशिला' नवाचार और संगठनात्मक विस्तार को नई दिशा देगा। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को दिन में 2 बजे इसका आयोजन होगा। लगभग 1000 रोटेरियन सहभागिता करेंगे। रोटरी अंतरराष्ट्रीय के अध्यक्ष नाइजीरिया निवासी ओलायिंका बाबालोला की मौजूदगी खास होगी। महमूरगंज स्थित एक होटल में मंगलवार शाम पत्रकारों को यह जानकारी रोटरी सेंट्रल के पदाधिकारियों ने दी। मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी और क्लब की अध्यक्ष डॉ. रितु गर्ग ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य रोटरी दिग्गजों की उपस्थिति में यह केवल एक सदस्यता सम्मेलन नहीं, बल्कि रोटरी की सेवा भावना, नेतृत्व, नवाचार और संगठनात्मक विस्तार को नई दिशा देने वाला ...