बदायूं, फरवरी 21 -- बिल्सी। नवागत सीओ सुनील कुमार सिंह के कार्यभार संभालने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश लड्डा और मृगांक जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने सीओ से भेंट कर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने जोर दिया कि व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण मिलना चाहिए ताकि कारोबार सुचारू रूप से चल सके। सीओ सुनील कुमार सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.