शाहजहांपुर, जून 4 -- शाहजहांपुर। जनपद में नवागत सहायक श्रम आयुक्त कृष्ण कुमार गुप्ता के पदभार ग्रहण करने पर सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एडवोकेट) ने साथियों के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। परिहार ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में श्रमिकों के हितों की रक्षा, श्रम कानूनों का प्रभावी पालन और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी। कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...