बरेली, अप्रैल 2 -- द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. रामश्री ने कहा कि विद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...