जौनपुर, अप्रैल 25 -- डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड अधिकारी अस्मिता सेन ने डोभी ब्लाक के बीडीओ का कार्यभार शनिवार को संभाल लिया। यहां उनका इस पद पर दूसरा कार्यकाल है। अस्मिता सेन ने मुफ्तीगंज से स्थानांतरण के बाद डोभी ब्लॉक का चार्ज दोबारा ग्रहण किया है। इससे पहले डोभी के खंड विकास अधिकारी के रूप में नन्दलाल कुमार कार्यरत थे। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके पिछले कार्यकाल के अनुभव का लाभ इस बार भी विकास कार्यों में देखने को मिलेगा। खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने बताया कि ई केवाईसी, मनरेगा योजना, आवास, पात्र लाभार्थियों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराना तथा क्षेत्र के बने गौशालाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलायें यह भी पढ़ें- मनरेगा व आवास योजनाओं के ई-केवाईसी में तेजी लाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.