आजमगढ़, अप्रैल 28 -- मार्टीनगंज। मार्टीनगज ब्लाक के बीडीओ शशिकांत पांडेय ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। नवागत बीडीओ ने ब्लाक सभागार में कर्मचारियों के साथ बैठक करने के बाद विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में नवागत बीडीओ शशिकांत पांडेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री मनरेगा और गोशालाओं की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर गोशालाओं में भूसा और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी महिप पांडेय, राजकरन कैथल, ओमेंद्र, मोहन सिंह, राकेश यादव, प्रवेश यादव, माणिक चंद्रा, राघवेंद्र राय, रविकेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- तहसील, स्पोर्ट्स कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज परियोजना की होगी जांच: नोडल अधिकारी

हिंदी ह...