जौनपुर, जून 3 -- जौनपुर। जिले के नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर शिक्षा व्यवस्था एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। कार्यालय पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय सहायक विंध्यवासिनी उपाध्याय, राजू सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नीरज पटेल, शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला, शिक्षा अधिकारी आनंद सिंह एवं पूर्व ईआरपी महेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। नवागत बीएसए समीर ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- नवागत बीएसए...