प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नवागत बीएसए देवव्रत सिंह ने मंगलवार को कार्यालय के सभी पटल सहायक, जिला समन्वयक एवं खंड शिक्षा अधिकारी ने बैठक ली। बैठक में बीएसए ने सभी से मुलाकात कर जनपद में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के अवस्थापना सुदृढ़ करने, नामाकंन बढ़ाने, शिक्षकों का नियमानुसार समायोजन, मान्यता के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का नियमानुसार निस्तारण, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण एवं अन्य विभागीय कार्यों को समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- नवागत बीएसए ने संभाला कार्यभार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...