नवागत बीईओ ने संभाला पदभार
गाजीपुर, मई 12 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। मनिहारी के खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार ने सोमवार को सादात का प्रभार ग्रहण किया। ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका फूल माला से स्वागत किया। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षकों के सहयोग से शासन की मंशानुरूप विभागीय कार्य संपादित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाना रहेगा। इसके लिए सभी शिक्षकों का सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर यूटा के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, रमाशंकर सिंह, पीयूष सिंह, सुशील चौबे, राम उग्रह यादव, घनश्याम यादव, सतीश सिंह, राज बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह, राजन गुप्ता, अजय तिवारी, देवशरण यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.