नवागत बीईओ ने संभाला कार्यभार, शिक्षकों ने किया स्वागत
महाराजगंज, जुलाई 22 -- निज संवाददाता। बीआरसी निचलौल में नवागत बीईओ पिंगल प्रसाद राना के कार्यभार ग्रहण करने के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री/ब्लॉक अध्यक्ष शशिकेश तिवारी के नेतृत्व में शिक्षकों व बीआरसी स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से निचलौल ब्लॉक को शैक्षिक पटल पर उच्चतम स्तर पर ले जाया जाएगा। सामूहिक सहयोग से समस्त गतिरोधों को दूर करते हुए शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जाएगा।पिंगल प्रसाद राना इससे पूर्व लक्ष्मीपुर के खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। निचलौल में उन्होंने निवर्तमान बीईओ आनंद कुमार मिश्रा का स्थान लिया है, जिनका स्थानांतरण सिसवा ब्लॉक के लिए हुआ है। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री सुमित पटेल, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, राकेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.