गोरखपुर, सितम्बर 9 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। अखिलभाग्य महाविद्यालय में मंगलवार को बी.एड. प्रथम सत्र के नवागत छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ/अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। के दौरान बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने नवागत प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय के शिक्षकों से परिचित कराया। वहीं, नए प्रशिक्षुओं ने भी अपना व्यक्तिगत परिचय दिया और भावी शिक्षक बनने के अपने संकल्प को दोहराया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक और शिक्षकों की उपस्थिति में हुआ। ​महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुधीर कुमार राय ने प्रशिक्षुओं को संबोधित कर प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. रागिनी राय ने नए सत्र के सभी छात्र- अध्यापकों और अध्यापिकाओं का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: शिक्षकों के सम्मान के साथ नवप्रवेशियो...