बागेश्वर, अप्रैल 24 -- बागेश्वर। जिला बार एसोसिएशन ने नवागत न्यायिक अधिकारियों सिविल जज (सीनियर डिवीजन) योगेंद्र कुमार सागर व सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवांगी का स्वागत किया। इस दौरान बार और बेंच के बीच समन्वय, पारदर्शिता और न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन पर जोर दिया गया। अधिवक्ताओं ने नेटवर्क समस्या, दूरदराज से आने वाले वकीलों की दिक्कतें और सुनवाई में लचीलापन जैसे मुद्दे उठाए। साथ ही पक्षकारों को पर्याप्त अवसर देने की मांग भी रखी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना प्राथमिकता है और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नवांगतुक न्यायाधीशों का किया स्वागत इस मौके पर बार अध्यक्ष राजेश रौतेला सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.