गाजीपुर, फरवरी 3 -- दुल्लहपुर। जनपद के सादात थाना से स्थानांतरित होकर आए वागीश विक्रम सिंह ने नए थानाध्यक्ष के रूप में दुल्लहपुर थाने का पदभार ग्रहण किया। इसके पहले दुल्लहपुर थानाध्यक्ष के रूप मे तैनात कमलेश कुमार को विदाई दी गई। कमलेश कुमार का स्थानांतरण सुहवल थाने के लिए किया गया है। नवागत थानाध्यक्ष ने कहा कि लोगों की समस्या के समाधान के साथ ही अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...