औरैया, अप्रैल 21 -- औरैया, संवाददाता। नवागत जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मंगलवार को कोषागार स्थित डबल लाकर रूम में विधिवत चार्ज ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न चार्ज पत्रावलियों पर हस्ताक्षर कर कार्यभार संभाला और वरिष्ठ कोषाधिकारी से कोषागार के अलग-अलग पटलों व डबल लाकर रूम में रखी वस्तुओं की विस्तृत जानकारी ली। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों और पटल सहायकों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष और कार्यालय अध्यक्ष प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में मौजूद रहकर आमजन की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनें और उनका गुणवत्तापूर्ण व सार्थक निस्तारण सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी यह भी पढ़ें- शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता ने ...