नवागत डीआई से मिली जिला केमिस्ट एसोसिएशन, समस्याओं पर मंथन
बिजनौर, जून 30 -- जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा से शिष्टाचार भेंट की और बुके देकर उनका स्वागत किया। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस बैठक के दौरान औषधि व्यापार से जुड़े मुद्दों और केमिस्टों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके नियमसम्मत व शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने जोर दिया कि औषधि व्यापार में पारदर्शिता, गुणवत्ता और कानून के पालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही विभाग और केमिस्टों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। संरक्षक एमपी सिंह, जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार, चेयरमैन देवेश कुमार, मुख्य सचिव केके अग्रवाल, संगठन मंत्री हितेन्द्र खरबंदा आदि रहे। यह भी पढ़ें- नवागत डीआई से मिली जिला केमिस्ट एसोसिएशन, समस्याओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.