सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े व्यापारी नवागत एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 रूबी सिंह से दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर मिले। पदाधिकारियों ने जीएसटी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने की मांग की।अध्यक्ष विवेक मनोचा और वरिष्ठ महामंत्री सरदार सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले रूबी सिंह को बुके भेंट कर पदभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। कहा कि कई व्यापारी जीएसटी से संबंधित तकनीकी और प्रक्रियागत दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, जिनके समाधान के लिए विभाग का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने व्यापारियों के हित में सरल और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का भी आग्रह किया। रूबी सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया ...