नवागत जिला आबकारी अधिकारी ने संभाला कार्यभार
भदोही, जून 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नवागत जिला आबकारी अधिकारी मुकेश शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर ली है। वह शाहजहांपुर से स्थानांतरित होकर भदोही आए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला आबकारी अधिकारी मुकेश शर्मा ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक लिए। इस दौरान कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए विभागीय व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। आबकारी राजस्व में वृद्धि करने के साथ ही अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाया जाए। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे तथा प्रवर्तन कार्यो को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.