अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़। श्री दिगम्बर जैन महासमिति के प्रांतीय महामंत्री राजीव जैन के नेतृत्व मे जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार से उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। वहां पर प्रतिनिधि मंडल ने डीएम का माला, अंग वस्त्र, गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रांतीय महामंत्री ने डीएम को बताया कि अलीगढ़ में जैन समाज विभिन्न सामाजिक कार्यों, धार्मिक पदयात्राओं, सामूहिक नवकार महामंत्र जाप जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से शहर में शांति व सौहार्द को बढ़ावा देता है। जैन समाज ने अलीगढ़ की औद्योगिक (विशेषकर ताला उद्योग) और शैक्षणिक प्रगति में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी मयंक जैन, शरद जैन, हेमंत जैन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...