बाराबंकी, अप्रैल 22 -- रामनगर (बाराबंकी)। नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के दौरान उनके साथ एसडीएम आनंद तिवारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में चल रहे कारीडोर निर्माण एवं व्यवस्थाओं की जानकारी एसडीएम से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान राजन तिवारी ने जिलाधिकारी को लोधेश्वर महादेव की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया।मंदिर के पुजारी आदित्य जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। जिलाधिकारी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर सतीश कुमार, अखिल नाथ व स्थानीय श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नवागत डीएम ने संभाली जिले की कमान यह भी पढ़ें- सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्...