बागेश्वर, मई 29 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने शुक्रवार पूर्वाह्न में जनपद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने बागनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा जनपद एवं जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम ने अधिकारियों से जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...