नवागत कारागार अधीक्षक ने किया कार्यभार ग्रहण
आगरा, जुलाई 10 -- पदोन्नति पाकर जिला कारागार अधीक्षक कासगंज के पद पर तैनात किए गए शैलेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह जिला कारागार प्रयागराज में जेलर के पद पर कार्यरत थे। कासगंज आने पर यू पी जेल्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप चौहान ने नरेंद्र राणा एवं अन्य साथियों सहित उनका स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यभार संभालते ही उन्होंने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के कल्याण और जेल परिसर की साफ सफाई को अपनी प्राथमिकता बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.