अमरोहा, अप्रैल 2 -- अमरोहा। भाकियू शंकर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में नवागत एसपी लखन सिंह यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी का प्रतीकात्मक हल भेंट कर स्वागत किया। एसपी ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त कर आश्वासन दिया कि जिले के किसानों एवं आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान विक्रम पवार, चौधरी धर्मवीर सिंह, राकेश, जगत सिंह चौहान, मोनू चौधरी, कैप्टन वीर सिंह चौहान, लोकेश चौधरी, समरपाल सैनी, शेर सिंह राणा, कुलदीप सिंह, नरेश भगत, राज सिंह फौजी, सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.