मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- छपार। नवागत एसपी सिटी अमृत जैन ने छपार थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की साफ सफाई व अभिलेखों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार शाम छह बजे नवनियुक्त एसपी सिटी अमृत जैन थाना छपार पहुंचे, और थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई, दुर्घटना ग्रस्त वाहनों का रखरखाव, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों का भी गहनता से निरीक्षण किया। अधीनस्थों का घटना पर त्वरित कार्यवाही करने व लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। इस दौरान थानाध्यक्ष मोहित सहरावत, उपनिरिक्षक रमित यादव, शिवकुमार, सत्यप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...