चंदौली, अप्रैल 1 -- चंदौली, संवाददाता । जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराए जाने के क्रम में बुधवार को नवागत एसपी आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 30 प्रार्थना पत्र आए। नवागत एसपी ने फरियादियों से आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया। कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारित करना एवं न्याय दिलाना ही पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ ससमय करने का निर्देश दिया। कहा कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए। प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण दोष के आधार पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.