गाजीपुर, अप्रैल 21 -- जमानियां। तहसील में नवागत उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने तहसील परिसर और कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन और लंबित पत्रावलियों का निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनकर त्वरित समाधान किया जाएगा। पूर्व एसडीएम ज्योति चौरसिया का स्थानांतरण हो चुका है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष जय प्रकाश राम के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...