कौशाम्बी, जून 14 -- कौशाम्बी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत की सभी ग्रामसभाओं में कार्यरत सफाई कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि सफाई कर्मियों द्वारा न तो अपने आवंटित छेत्र में समय से पहुंचा जाता और न ही नियमित उपस्थिति दर्ज कराते हुए गांवों में साफ सफाई की जाती है। जारी की गई नोटिस में एडीओ पंचायत नीरज मिश्र ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली से आम जन मानस को परेशानी उठानी पड़ती है। निर्देशित किया है कि सभी सफाई कर्मी अपने-अपने तैनाती वाले गांव में सुबह सात बजे पहुंचेंगे और कार्य स्थल में पंचायत कार्यालय व अस्थाई पंचायत कार्यालय पर पहुंच कर जियो टैग फोटो ग्रुप में शेयर करेंगे। ड्यूटी पूरा होने पर फिर उसी स्थल से जियो टैग फोटो डालेंगे, यदि टीम की ड्यूटी लगती है तो प्रस्तावित कार्य स्थल पर समय से पूर्व प्र...