नवागत एएसपी ने मां शीतला का लिया आशीर्वाद
कौशाम्बी, मई 27 -- सिराथू, संवाददाता। जनपद की नवागत अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बुधवार को शक्तिपीठ कड़ा धाम पहुंचकर मां शीतला के दरबार में माथा टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन-पूजन के दौरान उन्होंने मां शीतला से जिले में शांति, सुरक्षा और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडेय ने उनका स्वागत किया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मां शीतला की कृपा से उन्हें जनपद में सेवा करने का अवसर मिला है और अब वह समय-समय पर धाम आकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करती रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.