नवागत ईओ ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों का किया निरीक्षण
सीतापुर, जून 2 -- तंबौर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तंबौर में मंगलवार को नवागत अधिशाषी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह ने अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद वह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने कस्बे में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ईओ ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने बन रहे नाले और मुख्तार अनीस मार्ग पर जारी नाला निर्माण कार्य की प्रगति देखी। इसके साथ ही उन्होंने रेउसा तिराहे पर प्रस्तावित फव्वारा निर्माण स्थल का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि शुरुआती काम संतोषजनक है। अवर अभियंता की अनुपस्थिति के कारण विस्तृत तकनीकी समीक्षा नहीं हो सकी, जिसे जल्द ही जेई के साथ संयुक्त निरीक्षण कर पूरा किया जाएगा। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी लंबित विकास कार्यों को समय पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.