बिजनौर, जून 27 -- बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने नालों की तलीझाड़ साफ सफाई का अभियान तेज कर दिया है। नवागत ईओ कृष्ण कुमार भड़ाना के नेतृत्व में नगर के विभिन्न बड़े और छोटे नालों की साफ-सफाई कराई जा रही है। ईओ ने बताया कि नगर में लगभग 60 बड़े और छोटे नाले हैं, जिनमें से अब तक 40 नालों की तलीझाड़ सफाई पूरी कर ली गई है। शेष नालों की सफाई भी शीघ्र कराई जाएगी ताकि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।उन्होंने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नगर के सभी नालों की नियमित और प्रभावी ढंग से तलीझाड़ सफाई व नालो के पास खड़ी घास को भी सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- नवागत ईओ ने नगर में आते ही नालों की तलीझाड़ सफाई कराई, 40 नाले हुए साफ साथ ही नगरवासियों से अपील की कि वे...