गुमला, अप्रैल 11 -- रायडीह। ग्राम पंचायत नवागढ़ में पेसा नियमावली के तहत 11 अप्रैल शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम सभा बैठक आयोजित की जाएगी। पंचायत सचिव राकेश रौशन ने बताया कि इस बैठक में ग्राम पंचायत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने नवागढ़ ग्राम सभा के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि गांव के विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी की सहभागिता हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...