उरई, सितम्बर 12 -- उरई। संवाददाता नवागंतुक जिलाधिकारी समीर ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं एवं आगामी 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी कराई जाए तथा योजनाओं के लाभार्थियों और जनपद की उपलब्धियों को प्रमाणिक रूप से सामने लाया जाए। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा और इसका उद्देश्य 25 वर्षों की जनसेवा की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए नागरिकों को 'विकसित भारत-2047' के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- चम्पावत में चलेगा सेवा संकल्प अभियान इस मौके पर सीडीओ केके सिंह, डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह, डीपीआरओ रामअय...