उरई, अप्रैल 4 -- कदौरा, संवाददाता। जिले में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शनिवार को कदौरा थाना सहित जिले की सीमाओं का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने और बॉर्डर क्षेत्रों में सख्त निगरानी के निर्देश दिए। शनिवार शाम को नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कदौरा थाने का निरीक्षण करते हुए थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था और अभिलेखों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने बीट पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि बीट आरक्षी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.