नवहट्टा में डिग्री कॉलेज की मांग पर उग्र हुआ आंदोलन
सहरसा, जून 14 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज संचालन की मांग को लेकर बीते सोमवार से जारी आमरण अनशन के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने पर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आंदोलन के समर्थन में नवहट्टा बाजार के व्यवसायियों ने बाजार बंद रखकर मानव श्रृंखला बनाई और प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। आमरण अनशन पर बैठे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र मेहता, जदयू नेता अमरेंद्र कुमार रवि और समाजसेवी बिशुनदेव महतो की तबीयत लगातार बिगड़ने की बात कही जा रही है। इसे लेकर आंदोलनकारियों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन को और तेज करने का संकेत दिया है। रविवार को अनशन स्थल पहुंची सहरसा महापौर बैन प्रिया ने छात्रों को सुलभ एवं सुरक्षित शिक्षा उपलब्ध कराने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.