पूर्णिया, अगस्त 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ नवस्थापित 21 डिग्री कॉलेजों में नियुक्त होने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों का पूर्णिया विश्वविद्यालय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू हो गया है। पहले दिन काफी संख्या में 6 विषयों में चयनित सहायक प्राध्यापकों ने काउंसलिंग में भाग लिया और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाये। 8 अगस्त को भी पूर्णिया विश्वविद्यालय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा। इसके निमित्त छ: विषयों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाने को लेकर के काउंसलिंग समिति का गठन किया गया है। समिति के द्वारा ही काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा रहा है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन सीनेट हाल में काफी संख्या में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग...