मधुबनी, दिसम्बर 18 -- लदनियां,निज संवाददाता। प्रखंड की पिपराही पंचायत के झलोन गांव में बुधवार को नवसृजित स्वास्थ्य उपकेन्द्र का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अमन, डॉ. अजित कुमार, डॉ. नागेन्द्र कुमार, उपेन्द्र पासवान आदि ने संयुक्त रूप से किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अमन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सभी गांवों में स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब यहां के लोगों को सुदूर गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उक्त बाबत गांव के लोगों में प्रसन्नता देखी गई। उद्घाटन के प्रथम दिन ही कई लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। मौके पर इसके अतिरिक्त बीएचएम जयनंदन कुमार, सीएचओ खैमचन्द्र महावार, अर्जुन कुमार, रंजीत कुमार, संजीत कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.