नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज में प्रथम मेरिट सूची के आधार पर नामांकन संपन्न
पूर्णिया, जून 24 -- हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के कामाख्या स्थान स्थित नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रथम मेरिट सूची के आधार पर नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो. कुमारी मृदुलता ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार महाविद्यालय में कला संकाय के छह विषयों की मान्यता प्राप्त है। इन छह विषयों में कुल 135 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रथम मेरिट सूची के तहत नामांकन की अंतिम तिथि तक कुल 94 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। उन्होंने बताया कि शेष रिक्त सीटों पर विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आगे की नामांकन प्रक्रिया संचालित की जाएगी। नामांकन के दौरान महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की अच्छी-खासी भीड़ रही। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक हीराचंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.