नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज में नामांकन शुरू
पूर्णिया, जून 19 -- हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड अंतर्गत नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज कामाख्या स्थान में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन शुरू होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो. कुमारी मृदुलता ने बताया कि विश्वविद्यालय के आदेशानुसार कॉलेज में कला संकाय के छह विषयों में पढ़ाई की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन छह विषयों में कुल 135 सीटें निर्धारित की गई हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक 20 छात्र-छात्राओं ने अपना नामांकन करा लिया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में नामांकन को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है और आने वाले दिनों में नामांकन संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.