छपरा, जनवरी 3 -- दाउदपुर (मांझी)। प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय उर्दू, नचाप में शनिवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष हवलदार मांझी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने उनके जीवन और योगदान को स्मरण किया। प्रखंड अध्यक्ष हवलदार मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का ऐतिहासिक कार्य किया। शिक्षक नेता पंकज प्रकाश सिंह, रविंद्र ठाकुर, जहीरूद्दीन अंसारी, तिजामुद्दीन अंसारी, श्रीनिवास यादव, अशोक शाह, शेखर कुमार सिंह, रीना कुमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.