नवसृजित डिग्री कॉलेजों की अंगीभूत कॉलेज के प्राचार्य को मिलेगी जिम्मेदारी
भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू सहित राज्य के सभी 211 डिग्री कॉलेजों की जिम्मेदारी नजदीकी पूर्व से स्थापित अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्य को दी जाएगी। इस संबंध में राज्यपाल के अपर सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी कुलपतियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि डिग्री कॉलेजों में प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया है। इसके अलावा नव नियुक्त अतिथि शिक्षकों में से किसी एक को दैनिक कार्यों के निर्वहन के लिए नामित किया जाए। इन्हीं शिक्षकों में से एक को बर्सर कार्य के लिए नामित किया जाए जो अतिरिक्त प्रभार वाले प्राचार्य के साथ संयुक्त रूप से खाता संचालन करेंगे। इसको लेकर टीएमबीयू प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान व्यवस्था में विवि के वरीय शिक्षकों को ही टीएमबीयू के अधीन 10 डिग्री कॉलेजों में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.