देवघर, मार्च 20 -- देवघर। भारत विकास परिषद देवघर शाखा का गुरुवार को हिंदू नववर्ष नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह श्रद्धा व उल्लास से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वंदे मातरम के सामूहिक गायन से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। शाखा अध्यक्ष आलोक कुमार मल्लिक ने कहा कि नवसंवत्सर केवल नववर्ष का आरंभ नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नवचेतना और नवसंकल्प का प्रतीक है। यह हमें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देता है। ध्वजारोहण के बाद संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक एवं मार्गदर्शक डॉ. एनडी मिश्रा ने भगवा ध्वज के महत्वों को बताया। कहा कि भगवा ध्वज न सिर्फ सनातन संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि भारतीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.