अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़। रामघाट रोड स्थित मैक्सफोर्ट हॉस्पिटल में पूजा-अर्चना कर नवसंवत्सर मनाया गया। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. चितरंजन सिंह ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इसी तिथि से हिंदू नववर्ष भी शुरू होता है, इसे नव संवत्सर भी कहा जाता है। डॉ. चितरंजन ने देश में शांति, खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर एचआर्रएम रीना सिन्हा, अमित भारद्वाज, नौमान, अनिल वर्मा, विपुल, विराट, अर्पित, मोनू कुमार, जीतू राजपूत, राकेश वर्मा, रोहन, शिवराज, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.