मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने वर्ष विक्रम 2083 की पूर्व संध्या पर बाजार में घूमकर भगवा ध्वज फहराए। उन्होंने लोगों से पूरे नवरात्र इन ध्वजों को लगाए रखने की अपील की। परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पान दरीबा, सर्राफा बाजार, जीलाल मोहल्ला, अताई मोहल्ला, संभली गेट, मंडी बांस, मंडी चौक, बर्तन बाजार, चौराहा गली, लोहागढ़, अमरोहा गेट और कटरानाज में घूम कर दुकानों पर भगवा ध्वज लगाए। उन्होंने दुकानदारों ने नवरात्र के सभी नौ दिन इन ध्वजों को लगाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया यह ध्वज लगवाना हिंदुत्व को बलवत करने का प्रयास है। विनोद शर्मा, पुजारी महेंद्र, चंद्रभूषण पांडे, असित रस्तोगी, अनिल रस्तोगी, विशाल शर्मा आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.