कानपुर, अप्रैल 1 -- कल्याणपुर क्षेत्र के मकड़ीखेड़ा में लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रही करीब 10 लाख की आबादी को बड़ी राहत मिलने वाली है। शासन ने इस क्षेत्र में जल निकासी के लिए नाला निर्माण को एक अरब 58 करोड़ 86 लाख सात हजार रुपये मंजूर किए हैं। काम शुरू कराने के लिए नगरीय निकास निदेशालय को 55.60 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करने की जानकारी दी गई है। लंबे समय से इस क्षेत्र में निचले इलाकों में जलभराव होता है। घरों से निकलने वाला पानी के साथ बारिश के दिनों में स्थिति विकराल हो जाती है। घर से बाहर निकलना दूभर होता है और बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते हैं। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नीलिमा कटियार ने इस मुद्दे को लगातार नगर निगम से लेकर विधानसभा तक उठाया। नगर निगम सदन में इस परियोजना को स्वीकृत कराकर शासन को भेजा गया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.