वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नवशहरी वार्डों में भी अगले माह के अंत तक डोर टु डोर कूड़ा उठान शुरू हो जाएगा। जिससे 24 वार्डों के मोहल्लों, कॉलोनियों के निवासियों को राहत मिलेगी। नगर निगम ने इस सेवा के लिए कंपनी से समझौता किया है। यह व्यवस्था शुरू होने के बाद संदहा, गनेशपुर, दीनदयालपुर, महेशपुर, ककरमत्ता, अवलेशपुर, लोहता आदि वार्डों में साफ सफाई बेहतर हो सकेगी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि डोर-टु-डोर कूड़ा उठान की निगरानी के लिए वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग की जा रही है। जिससे सभी मकानों से कूड़ा उठान संभव हो सके। शहर के छह वार्ड जीरो वेस्ट जोन शहर को कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम छह वार्डों को मॉडल रूप में विकसित कर रहा है। इनसे निकलने वाले कचरे का शत-प्रतिशत निस्तारण स्थानीय स्तर पर या प्रोसेसिंग प्लांट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.